बरेली। प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तर के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इस मौके पर सीनियर पुरुष वर्ग में 22, महिला वर्ग में 18, सब जूनियर बालक वर्ग में 19 और सब जूनियर बालिका वर्ग में 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सीनियर पुरुष वर्ग में सौम्य सिंह, अमन सागर, ओजस सक्सेना, दीपांशु गुप्ता, अनुराग सक्सेना और शेखर सागर का चयन किया गया। सीनियर महिला वर्ग के लिए दिव्यांशी शर्मा, चांदनी राजपूत, अंकिता सागर, रितिका प्रजापति, हर्षिता शर्मा को चुना गया। सब जूनियर बालक वर्ग में दीपांशु गुप्ता, अमन गुप्ता, शेखर सागर, तेजस्व शर्मा, अभिनंदन सक्सेना, पार्थ शर्मा टीम में चुने गए। सब जूनियर बालिका वर्ग के लिए आराध्या जायसवाल, तान्या ठाकुर, रिद्धिमा सिंह, आशी सक्सेना, प्राधि शर्मा का चयन किया गया।
आरएसो जितेंद्र यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 20 जनवरी को दोपहर दो बजे से मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। ये ट्रायल्स 25 से 27 जनवरी तक प्रयागराज में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता और 31 जनवरी से दो फरवरी तक प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद