फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में दीक्षा ने हासिल की चौथी रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में शहर की दीक्षा ने चौथी रैंक हासिल की। यह प्रतियोगिता 15 से 17 जनवरी तक अमृतसर में आयोजित की गई थी। इसी के साथ अप्रैल में कोलकाता में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। इससे पूर्व वे सात बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग कर चुकी हैं और वर्ष 2024 में सहारनपुर में हुई पंडित दीनदयाल सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और कहा कि वर्ष 2016 में अपने सहपाठियों को जूड़ो खेलता देख पहली बार इस खेल में कदम रखा था। वह बताती हैं कि तब से अब तक उनके इस सफर में उनके माता पिता ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया और हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें