फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनावः बसपा सदस्यों को बताना होगा भाजपाई की दावत क्यों खाई

विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व को कराया अवगत, छह मई को बैठक में होगा निर्णय

बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा के दावेदार की दावत खाने वाले बसपा सदस्यों के बारे में स्थानीय संगठन ने पार्टी नेतृत्व को सूचित कर दिया है। अब छह मई को होने वाली बैठक में इन सदस्यों को बताना होगा कि भाजपा प्रत्याशी की दावत क्यों खाई। इसके बाद ही आगे का निर्णय होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा के जिला पंचायत प्रत्याशी रश्मि पटेल ने जिला पंचायत सदस्यों की दावत बुलाई थी। इसमें बसपा के जिला पंचायत सदस्य मुन्ने अंसारी, राजेंद्र गंगवार, राजेंद्र पटेल और एक महिला सदस्य के पति शकील अहमद पहुंचे थे। इसकी फोटो मीडिया में वायरल होने के बाद पार्टी संगठन ने संज्ञान लिया है। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में इन सदस्यों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दावत के बहाने बुलाकर फोटो खींच लिया गया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण से पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है। अब छह मई को पार्टी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें उच्च पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इन सदस्यों को उनके सामने ही अपना स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें