फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनावः 60 वार्डों के लिए 556 नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
Neta Ji - फोटो : iStock
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में चार कक्षों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुए नामांकन

बरेली। पहले चरण में 15 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर और जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में दावेदारों ने नामांकन कराया। जिला पंचायत के 60 वार्डों के लिए 556 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन रविवार को भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में अलग अलग वार्डों के लिए चार कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल कराने की व्यवस्था की गई थी। इन कक्षों तक पहुंचने के लिए बेरिकेडिंग की गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया में आवेदकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। आवेदकों ने निर्धारित कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल किया। आवेदक के साथ उसके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। दोपहर दो बजे तक 267 दावेदारों ने आवेदन पत्र दाखिल कि या मगर इसके बाद भीड़ बढ़नी शुरू हो गई और निर्धारित समयावधि शाम पांच बजे तक 289 और दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 556 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस दौरान मुख्य गेट से लेकर बेरिकेडिंग तक काफी संख्या में फोर्स तैनात रहा। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाने के साथ ही पुलिस भी तैनात की गई थी।

मास्क तो दिखा मगर सामाजिक दूरी का नियम टूटा

कोरोना संक्रमण लेकर शासन ने भले ही गाइडलाइन जारी की हो लेकिन उसका असर चुनाव प्रक्रिया में दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराने आए दावेदार और उनके प्रस्तावक मास्क तो लगाए रहे लेकिन सामाजिक दूरी का नियम बार बार टूटा। निर्वाचन कक्ष में सहायक रिटर्निंग अफसर को नामांकन पत्र सौंपने के दौरान भी कई लोग एक साथ खड़े नजर आए। हैरत की बात तो यह थी कि कक्ष में खड़े लोग भी सामाजिक दूरी के नियम को नहीं मान रहे थे।

फूलों की माला भी 20 रुपये में बिकी

जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराने आने वालों के लिए फूल मालाओं की खरीददारी भी जमकर हुई। फूल विक्रेता सुनील माली ने बताया कि वह 20 किलो गेंदा और दो किलो गुलाब के फूल खरीद कर लाया था, जिसकी माला बनाकर बेंची है। उसने बताया कि माला की डिमांड होने पर 20 रुपये की दर से माला बेंची है। दोपहर तक करीब 800 रुपये की माला बेंच चुका है। मांग को देखते हुए फूल और मंगवाए हैं।

दावेदार के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार

पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और उसका नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता गेट पर ही रोक दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें