बरेली। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए जिले में जल्द ही वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाए। यह निर्देश मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की कार्यकारी समिति की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दिया। कहा कि मेले में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में विभागवार स्टॉल लगाए जाएं, ताकि युवाओं को न केवल नौकरी, बल्कि स्वरोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी मिल सके। संवाद
डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ
प्रभारी सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम और सेवायोजन पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण कर सरकारी आउटसोर्सिंग, निजी क्षेत्र और विदेशों में नौकरी के अवसर देख सकते हैं। घरेलू सेवाओं के लिए सेवामित्र पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 155330 क्रियाशील है।