फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 23 से 25 मई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष तैराकी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे से स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल में आयोजित ट्रायल में 16 पुरुष और चार महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में अंकित, मयंक सक्सेना, मनित मित्तल, हर्षित जोशी, अमन सिंह, समीर सिंह, आनंद प्रताप सिंह, कार्तिकेय मिश्रा, शौर्य और युवान मिश्रा का चयन किया गया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में रोजिल खान, वैष्णवी, निकिता चौधरी, कीर्तिका को चुना गया। जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील मित्तल ने बताया कि शनिवार को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, संघ के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, कोच सुमित चौरसिया, अविनाश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें