फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक जून तक काशीपुर तक चलेगी बरेली सिटी-रामनगर मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। काशीपुर-रामनगर रेल खंड में पुरानी पटरी और स्लीपर बदलने के काम के दौरान 65301-02 बरेली सिटी-रामनगर-बरेली सिटी मेमू 18 मई से एक जून तक रामनगर-काशीपुर के बीच निरस्त रहेगी। इस दौरान यह ट्रेन रामनगर के स्थान पर काशीपुर में यात्रा समाप्त करेगी और रामनगर के स्थान पर काशीपुर से ही बरेली सिटी के लिए चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन







एक जोड़ी विशेष ट्रेन दिसंबर के पहले सप्ताह तक निरस्त
बरेली। गोरखपुर जंक्शन पर पुरानी पिट लाइन संख्या एक पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण बरेली होकर गुजरने वाली एक जोड़ी विशेष ट्रेन को दिसंबर के पहले सप्ताह तक निरस्त कर दिया गया है। गोरखपुर से चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली साप्ताहिक विशेष ट्रेन 22 मई से चार दिसंबर तक और दिल्ली से चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 23 मई से पांच दिसंबर तक निरस्त रहेगी। संवाद


दो ट्रेनें देरी से, एक मार्ग बदलकर चलाई जाएगी
बरेली। दिल्ली-अंबाला रेलखंड में करनाल स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी। अमृतसर से 20 मई को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अमृतसर से 90 मिनट देरी से चलाई जाएगी। अमृतसर से 21 मई को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन अमृतसर से 105 मिनट देरी से चलाई जाएगी। इसके अलावा 21 मई को अमृतसर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी, खुर्जा के रास्ते चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें