फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन, ये खिलाड़ी हुए शामिल

Sat, 08 Feb 2025 12:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बालक वर्ग के जिला स्तरीय चयन-ट्रायल्स में 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें शेखर सागर, रिदांक श्रीवास्तव, प्रारब्ध शर्मा, राज कश्यप, अमन गुप्ता, अभिनंदन सक्सेना का चयन किया गया। 
विज्ञापन
स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक, बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता 17 से 19 फरवरी तक आगरा में होगी। इसी क्रम में बालक वर्ग के जिला स्तरीय चयन-ट्रायल्स में 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें शेखर सागर, रिदांक श्रीवास्तव, प्रारब्ध शर्मा, राज कश्यप, अमन गुप्ता, अभिनंदन सक्सेना का चयन किया गया। 

विज्ञापन


वहीं बालिका वर्ग के चयन-ट्रायल्स में 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर लक्षिता सिंह, कनक राठौर, प्रधि शर्मा, तान्या ठाकुर, आशी सक्सेना को जिले की टीम के लिए चुना गया। आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल शनिवार को सुबह 11 बजे से स्टेडियम में शुरू हुए। 

एथलेटिक्स और हॉकी के 480 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से एथलेटिक्स, हॉकी, सेपकटाकरा खेलों के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल के अंतिम दिन शुक्रवार को 12 से 18 वर्ष की आयु के पंजीकृत खिलाड़ी सुबह सात बजे से सदर बाजार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचने लगे थे। एथलेटिक्स के 260 और हॉकी के 220 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर साई के क्षेत्रीय निदेशक को भेज दिया है। इसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एथलेटिक्स के लिए छह, हॉकी के लिए 13 और सेपकटाकरा के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन होना है। इस दौरान कोच गायत्री कन्नौजिया, रोहित शर्मा, जेएस द्विवेदी, संदीप चौधरी, बीए शर्मा, मीना कुमारी आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें