हिमांशु ने खेली अर्धशतकीय पारी
दूसरे मैच में टॉस जीतकर एसआरएमएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान हिमांशु गंगवार ने 21 गेंदों में छह छक्कों की मदद से नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। लाखन ने नौ गेंदों में तीन गगनचुंबी छक्के लगाकर 35 रनों का योगदान दिया।
जीपी क्रिकेट अकादमी के लिए शिव प्रताप, अक्षत और अभिनव ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में जीपी की पूरी टीम 12.4 ओवर में महज 57 रनों पर ढेर हो गई। लाखन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
इससे पूर्व मुकाबलों का उद्घाटन उपखंड अधिकारी शिवम पटेल ने किया। इस दौरान माजिद हसन खान, अबरार खान, मनीष सिंह, यूसुफ अंसारी, विपिन कुमार, अमित कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।