फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने डीएम और एसएसपी के साथ जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण करतीं जिला जज, साथ में डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जेल की बैरकों को देखकर बंदियों से सुविधाओं की जानकारी ली

बरेली। अफसरों ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों का हाल जाना। उन्होंने बंदियों से ऊनी कपड़े और कंबल आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला जज रेणू अग्रवाल, डीएम नितीश कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ दोपहर करीब 12 बजे जिला कारागार पहुंचीं। बैरकों का जायजा लेकर उन्होंने बंदियों से खाने और सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़ों व कंबल आदि की जानकारी की। अफसरों ने जेल में बंदियों के खेलकूद, शैक्षिक गतिविधियों और कोरोना संक्रमण आदि के संबध में जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह से जानकारी ली। महिला बंदियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और नर्सरी देखी। करीब दो घंटे निरीक्षण के बाद 2.07 बजे अधिकारी लौट गए। डीएम ने बताया कि यह नियमित निरीक्षण था, जेल में सब कुछ ठीक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें