फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नए साल में जिला अस्पताल को मिलेंगे 37 डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नए साल में जिले को 37 डॉक्टरों की सौगात मिलेगी। शासन के आदेश पर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। 8 जनवरी को साक्षात्कार होगा जिसमें एडीयू, एसएनसीयू, ओपीडी समेत अन्य विभागों में होगी तैनाती होगी। लंबे समय से जिला अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। सोमवार या अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 2000 भी पार कर जाती है। जिस वजह से मरीजों को लाइन में घंटों लगना पड़ता है और उन्हें परेशानी होती है। वहीं ओपीडी के बाद दवा के लिए भी मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। शासन के आदेश पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होगी। जिसकी सूचना पूर्व में ही प्रकाशित कराई जा चुकी है। 37 पदों पर भर्ती होगी। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। प्रशासन के उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में साक्षात्कार प्रक्रिया आगामी 8 जनवरी को संपन्न होगी। इन डॉक्टरों को एचडीयू, एसएनसीयू, सरकारी अस्पताल में संचालित ओपीडी और एनसीडी क्लीनिक में तैनात किया जाएगा। जिससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें