फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बारिश के चलते जिला प्रशासन अलर्ट, अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर एक सप्ताह तक रोक

Sat, 26 Sep 2026 05:30 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भारी बारिश के कारण जिलाधिकारी ने अधिकारी-कर्मचारियों की एक सप्ताह की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सार्वजनिक अवकाश सहित कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं होगी, केवल विशेष परिस्थितियों में अनुमति मिलेगी। 
विज्ञापन
बारिश से सेटेलाइट बस अड्डे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लगातार बारिश और पूर्वानुमान में मौसम खराब रहने के अलर्ट पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक लगाई है। सार्वजनिक अवकाश समेत कोई अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। विशेष परिस्थिति में अनुमति पर अवकाश मिलेगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के चलते जिले में जलभराव समेत अन्य समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है। किसी भी क्षेत्र में अचानक आपात स्थिति बनने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर उपलब्ध रहें, इसके निर्देश दिए गए हैं। 

प्रशासन लगातार रख रहा नजर 
प्रशासन ने अधिकारियों-कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है, ताकि जरूरत पर तत्काल मौके पर भेजा जा सके। बिना सूचना, अनुमति के अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। विशेष परिस्थिति में अवकाश की जरूरत पर संबंधित को पहले जिलाधिकारी को जानकारी देनी होगी। मौसम की स्थिति और वर्षाजनित परिस्थितियों पर प्रशासन लगातार नजर रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में हुई 126 मिमी बारिश 
बरेली में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी हुई थी। शाम को मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक नहीं थमी। बीते 24 घंटे में 126.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में भी गिरावट भी आई है। मौसम ने सर्दी का अहसास करा दिया है। 

वहीं, बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। उधर, तेज हवा चलने से धान व अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें