फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हंगामा

Sat, 18 Jul 2015 01:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। आपरेशन मुस्कान के तहत श्रम से मुक्त कराए गए बच्चाें को छुड़ाने के लिए उनके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्हाेंने चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियों से बहस और जोर जबरदस्ती भी की। हंगामा बढ़ता देख चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियाें ने पुलिस बुला ली। यहां बच्चों का मेडिकल नहीं हो पाया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चों को ऑटो में बैठाकर अपने साथ बाल कल्याण समिति के सामने ले गई। ईद और सावन की वजह से सीडब्ल्यूसी ने बच्चों को बिना मेडिकल कराए छोड़ दिया। मंगलवार को बच्चों का मेडिकल होगा।
विज्ञापन

बुधवार को पांच और गुरुवार को चार बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर श्रम विभाग, मानव तस्करी रोकथाम इकाई और चाइल्ड लाइन की टीम लाई थी। इन्हें शेल्टर होम में रखने के बाद शुक्रवार को छुट्टी की वजह से चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। यहां कर्मचारियाें ने इनका मेडिकल पर्चा भरा, लेकिन तब तक सीएमओ पहुंच गए। उन्हाेंने छुट्टी के बाबत मेडिकल करने पर आपत्ति जताई। इसी बीच जिलाधिकारी का फोन भी आया और उन्हाेंने बच्चों का मेडिकल करने को कहा। सीएमओ ने सीएमएस डॉ. डीपी शर्मा से बात कर एक्सरे विभाग खुलवाया। एक्सरे विभाग में बच्चों को ले जाया जा रहा था कि उनके परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे बच्चों को साथ ले जाना चाहते थे। इसके चलते एक्सरे नहीं हो सका। चाइल्ड लाइन के लोगाें ने पुलिस बुलवाई और ऑटो में भरकर बच्चों को सीडब्ल्यूसी कार्यालय ले आए। बाल कल्याण समिति के सदस्य देव शर्मा यजुर्वेदी ने बताया कि ईद और सावन की वजह से बच्चों को बिना मेडिकल के छोड़ दिया गया है लेकिन मंगलवार को फिर सभी को बुलाया जाएगा और मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें