फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवादित दुकान को पाक-साफ बताकर बेचा, दस लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में विवादित दुकान को पाक-साफ बताकर बेच दिया गया। दस लाख रुपये बयाने में लेकर हड़प लिए। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ कुंज, वीर सावरकर नगर निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि परमिंदर सिंह ने बन्नूवाल नगर में एक दुकान बेचने का सौदा 1,17,19,714 रुपये में किया था। दस लाख रुपये बयाने में लिए थे। दुकान विवादित निकलने पर परमिंदर ने बीस लाख रुपये लौटाने का वादा किया था। जानकारी करने पर पता चला कि 57 वर्गगज की दुकान का बैनामा केहर सिंह ने वर्ष 2004 में योगेश कुमार को किया था। योगेश ने फर्जी कागजात के जरिये जमीन को 80 वर्गगज दर्शाकर पूनम गुप्ता को बैनामा कर दिया। पूनम ने वर्ष 2008 में रविंद्र कौर को बैनामा किया। इसके बाद रविंद्र कौर ने परमिंदर सिंह को दानपत्र कर दिया। परमिंदर ने पंकज से सौदा किया था। पंकज से दस लाख रुपये लेकर हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें