फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.79 लाख वादों का निस्तारण, करीब आठ करोड़ रुपये की वसूली हुई

Sun, 10 Mar 2024 04:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 2.79 लाख वादों का निस्तारण किया गया। इससे अदालतों का भी बोझ कम हुआ। लोगों को भी राहत मिली। 

विज्ञापन
लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे मुकदमों के निस्तारण से लोगों को बड़ी राहत मिली। किसी के वाहन का चालान का मामला निपटा तो किसी को बैंक के कर्ज से छुटकारा मिला।

विज्ञापन

 
इस दौरान 2.79 लाख मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे अदालतों का भी बोझ कम हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि जनपद न्यायालय में 6,862 मुकदमे निस्तारित हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने 43,448 मुकदमे निपटाए। परिवहन विभाग की ओर से 1,206 मामले तय किए गए। 

मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण की ओर से 251 वादों का निस्तारण कर 11.51 करोड़ रुपये बतौर समझौता राशि दिलाई गई। कॉमर्शियल कोर्ट की ओर से 17 वादों का निस्तारण कर 11.66 लाख रुपये की समझौता राशि दिलाई गई। स्थायी लोक अदालत ने चार मुकदमों का निस्तारण कर 11 लाख रुपये की समझौता राशि दिलाई।
विज्ञापन


सत्र न्यायालय में 388, सिविल के 2,127, पारिवारिक मामलों के 103 व फौजदारी के 4,347 वादों का निस्तारण किया गया। 9,797 ई-चालानों का निस्तारण किया गया। अन्य विभागों ने 2,26,486 वादों का निपटारा किया। बैंकों के ऋण संबंधी 981 वादों का निपटारा कर करीब आठ करोड़ रुपये वसूल किए गए। 

इससे पहले सुबह लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी अरविंद कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर वीके अरोड़ा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें