फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर पर फायरिंग के बाद मुंबई लौटीं दिशा पाटनी, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, एसएसपी बरेली ने वहां के अफसर से की बात

Tue, 16 Sep 2025 07:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में घर पर फायरिंग की घटना के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में बरेली के एसएसपी ने मुंबई के पुलिस अफसर से बात की है। 
विज्ञापन
दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में घर पर फायरिंग मामले में अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि अपराधियों पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विदेश से दिशा पाटनी की सोमवार को मुंबई वापसी होने पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी है। इस संबंध में बरेली के एसएसपी ने वहां के पुलिस अधिकारी से बात की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से फोन पर बात की। जगदीश चंद्र पाटनी ने वीडियो बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने उनसे घटना की जानकारी लेकर उनके परिवार को सांत्वना दी। कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश आपके साथ है। परिवार की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी। इधर, विदेश में शूटिंग करने गईं दिशा पाटनी सोमवार को मुंबई वापस लौट आई हैं। 

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर फायरिंग: पुलिस ने ढाई हजार फुटेज खंगाली, शूटरों का नहीं लगा सुराग, एसटीएफ भी कर रही तलाश
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मुंबई में बढ़ेगी दिशा पाटनी का सुरक्षा 
जगदीश से एसएसपी अनुराग आर्य की इस संबंध में चर्चा हुई। तब एसएसपी ने मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस से बात की। उन्हें बरेली में हुए घटनाक्रम और यहां परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मुंबई पुलिस भी दिशा पाटनी की सुरक्षा का घेरा बढ़ाएगी। बता दें कि अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर 12 सितंबर को तड़के करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। दोनों हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें