फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani House Firing: सामने आई एक और CCTV फुटेज, नए आरोपी संग खुले नए राज; 750 KM दूर से आया था रामनिवास

Fri, 19 Sep 2025 05:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

रामनिवास इन्हीं शूटरों के साथ करीब 750 किलोमीटर दूर से 10 सितंबर की रात बरेली आया था। उसकी सीसीटीवी फुटेज यहां झुमका चौराहे के पास वायरल हुई जहां वह तीन घंटे एक यात्री शेड में सोकर रामपुर की ओर जाता दिखा। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ दिशा पाटनी के घर फायरिंग में शामिल पांचवां आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े नए आरोपी और राज सामने आ रहे हैं। अब बरेली पुलिस ने इस घटना कांड में शामिल रहे पांचवें आरोपी पर शिकंजा कसा है। वह राजस्थान के जिला ब्यावर के थाना जैतारण अंतर्गत गांव बेडकला का निवासी रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू पुत्र सेनाराम निकला है। 

विज्ञापन

750 किलोमीटर दूर से आया बरेली
रामनिवास इन्हीं शूटरों के साथ करीब 750 किलोमीटर दूर से 10 सितंबर की रात बरेली आया था। उसकी सीसीटीवी फुटेज यहां झुमका चौराहे के पास वायरल हुई जहां वह तीन घंटे एक यात्री शेड में सोकर रामपुर की ओर जाता दिखा। अब उसकी एक नई सीसीटीवी फुटेज सोनीपत के पेट्रोल पंप की आई है, जहां से यह लोग बाइकों की टंकी फुल कराकर बरेली की ओर निकले थे। 
विज्ञापन

मिली थी रेकी की जिम्मेदारी
बरेली पुलिस सूत्रों के मुताबिक रामनिवास को रेकी की जिम्मेदारी दी गई थी। उसको गैंग के लिए एक बाइक भी अरेंज करनी थी। दोनों ही काम वह ढंग से नहीं कर सका। इसलिए उसे वापस भेज दिया गया अब बरेली पुलिस रामनिवास को गिरफ्तार कर घटनाक्रम जानने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें