जबकि दूसरा आरोपी अनिल पुत्र सतीश हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव राजपुर थाना बडी का निवासी है। उसके कब्जे से एक तमंचा व कुछ कारतूस मिले हैं। इनमें से रामनिवास बरेली आया था। सूत्रों के मुताबिक रामनिवास को रेकी की जिम्मेदारी दी गई थी। उसको गैंग के लिए एक बाइक भी अरेंज करनी थी। दोनों ही काम वह ढंग से नहीं कर सका। इसलिए उसे वापस भेज दिया गया। जबकि अनिल ने वहीं बैठकर गिरोह की मदद की थी।