फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नए पीएनजी कनेक्शन पर 30 जून तक मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के नए कनेक्शन पर दो हजार रुपये छूट की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है। अब 30 जून तक पांच हजार रुपये में कनेक्शन होंगे और पहले बिल पर पांच सौ रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
विज्ञापन

सीयूजीएल अधिकारी के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में पीएनजी की लाइन बिछी है, वहां तीन महीने में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का आदेश है। ऐसे में ज्यादातर क्षेत्रों और घरों में कनेक्शन देने के साथ ही नई पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। नगर निगम सीमा के 80 फीसदी इलाकों में पीएनजी लाइन बिछी है। यहां के हर घर में कनेक्शन के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसलिए छूट की समय सीमा भी बढ़ाई जा रही है। मार्च से अब तक पांच हजार नए कनेक्शन हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें