फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फाइल गुम होने पर बाबू की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

Thu, 07 May 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली नगर निगम में एसएस इंटरप्राइजेज से जुड़ी एक महत्वपूर्ण फाइल गुम होने के मामले में नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने मुख्य अभियंता से संबंधित बाबू की वेतन वृद्धि रोकने और सर्विस बुक जमा कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई विकास कार्यों से जुड़ी फाइलों के रखरखाव में लापरवाही पर की गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बुधवार को समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें लिपिक की स्पष्ट लापरवाही सामने आई। प्राथमिक जांच में लापरवाही पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी को बाबू रवि की वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, उसकी सर्विस बुक भी जमा कराने को कहा गया है। इस कार्रवाई से नगर निगम के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से फाइलें दबाने वाले कर्मचारियों में अब डर का माहौल है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कामकाज में किसी भी तरह की शिथिलता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने फाइलों को जानबूझकर दबाने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गायब होने की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ यह बड़ी चेतावनी है। फाइल गुम होने के इस मामले की जांच अभी जारी है। यदि इसमें किसी अन्य स्तर पर मिलीभगत या बड़ी लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें