फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : सौतेले भाई को फंसाने के लिए खुद को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। जमीन के बंटवारे को लेकर सौतेले भाई को फंसाने के लिए खुद को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैरूआ में 16 जनवरी को जयवीर के जांघ पर गोली लगने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घायल हालत में युवक को अस्पताल भिजवाया। मौके से पुलिस ने तमंचा बरामद किया। उसमें कारतूस का खोखा भी फंसा हुआ था। उसने जमीनी विवाद में अपने सौतेले भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार जयवीर के पिता के नाम 60 बीघा जमीन है।
विज्ञापन


जयवीर के पिता की दो पत्नियां हैं। जयवीर दो भाई हैं और वह आधी जमीन लेना चाहता था। वहीं, उनकी पिता के दूसरी पत्नी के संतान जमीन में सभी भाइयों में बराबर का हिस्सा करना चाहते थे। इसी बात को लेकर सौतेले भाइयों में जमीन का विवाद था। जमीन के बंटवारे में सौतेले भाई एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे थे। जयवीर ने अपने सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए अपने ही पैर में खुद से गोली मार ली। पुलिस ने विवेचना की, जिसमें मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने जयवीर को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें