फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिव्यांगों को नहीं मिली व्हीलचेयर, घिसटकर पहुंच रहे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिव्यांगों की सहूलियत के लिए व्हीलचेयर, वॉकर व अन्य उपकरण तो मुहैया कराए गए हैं, मगर उनका लाभ नहीं मिल रहा। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में जांच के लिए दिव्यांगों को घिसटते हुए पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

बहेड़ी से आए दिव्यांग के परिजन नरोत्तम ने बताया कि बेटे को जन्म से पोलियो है। पोर्टल पर पूर्व में जारी कार्ड निरस्त दिखा रहा है। इसे सही कराने के लिए आवेदन किया था। शिविर में बुलाया गया तो बेटे को लेकर पहुंचे लेकिन व्हीलचेयर न मिल सकी। यही हाल अन्य दिव्यांगों का रहा।
स्टाफ के मुताबिक व्हीलचेयर, वॉकर सभी हैं लेकिन जिन्हें दिए गए वे जांच होने तक उसी पर बैठे रहे। इससे अन्य दिव्यांगों को उपकरण नहीं मिल सके। जांच और पंजीकरण संबंधी कार्यों में व्यस्तता से कक्ष के बाहर की स्थिति पता नहीं चली।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि दिव्यांगों की सहूलियत के लिए शिविर के पास का प्रवेश द्वार खोला गया है ताकि आवाजाही में दिक्कत न हो लेकिन ज्यादातर जिला अस्पताल के गेट से ही प्रवेश करते हैं। अगले शिविर में ध्यान रखते हुए व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें