फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीता राम कूचा में 20 दिन से आ रहा गंदा व बदबूदार पानी

Thu, 14 May 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के कई इलाकों में पेयजल व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने से हजारों की आबादी गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान है। शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र बड़ा बाजार स्थित सीताराम कूचा और आसपास की गलियों में पिछले 20 दिनों से गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि इसे पीना तो दूर, घरेलू कामकाज या साफ-सफाई के लिए भी उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। यहां रहने वाले सुधीर रस्तोगी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय पार्षद सर्वेश रस्तोगी से शिकायत की गई। उन्हें मौके पर आकर हालात का जायजा लेने के लिए कहा गया, लेकिन आश्वासन के बावजूद अब तक समाधान नहीं हो सका।
पार्षद स्तर पर सुनवाई न होने से निराश होकर मोहल्लेवासियों ने अब आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। यही हाल शहर के कई अन्य हिस्सों में है। सुभाषनगर जैसे घने आबादी वाले इलाकों में भी कई जगह गंदा पानी आने की शिकायत है।
विज्ञापन

यहां के निवासियों का कहना है कि पाइप लाइन में लीकेज के कारण सीवर का पानी पेयजल आपूर्ति में मिल रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। जलकल विभाग के एई अजित सिंह ने बताया कि जिन इलाकाें से गंदे पानी की शिकायत मिली है वहां पर टीम को भेजकर लाइन सही कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें