फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा के बाद योग डिप्लोमा की मेरिट निरस्त

Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन पूरे न होे पाने की वजह से 14 साल पहले एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने योग का जो पीजी डिप्लोमा बंद कर दिया था, इस बार दुबारा शुरू होने पर उसमें ही एडमिशन को लेकर जमकर मारामारी है। स्पोर्ट्स कोटे के अभ्यर्थियों को भारांक देकर एडमिशन करने की मांग को लेकर छात्रों ने शनिवार को 40 सीटों पर एडमिशन के लिए जारी हुई मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों का काउंसलिंग हंगामा करके रुकवा दी। विश्वविद्यालय के एजूकेशन डिपार्टमेंट से लेकर प्रशासनिक भवन तक छात्रों ने हंगामा किया। उनकी सुरक्षा कर्मियों से धक्कामुक्की भी हो गई। इसके चलते विश्वविद्यालय को मेरिट और काउंसलिंग रद करनी पड़ी। अब स्पोर्ट्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस वालों को विश्वविद्यालय की प्रवेश गाइड लाइन के मुताबिक भारांक देकर मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग करके एडमिशन होंगे।
विज्ञापन

पीजी डिप्लोमा इन योग विश्वविद्यालय के एजूकेशन डिपार्टमेंट में शुरू किया गया है। इसके प्रभारी डॉ. रज्जन कुमार ने डिप्लोमा की 40 सीटों पर एडमिशन के लिए आए लगभग साढ़े तीन सौ आवेदन फार्मों वाले अभ्यर्थियों की स्नातक के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई थी। इसकी मेरिट शुक्रवार को जारी हो गई थी, शनिवार को एजूकेशन डिपार्टमेंट में काउंसलिंग हो रही थी। इस बीच वहां पहुंचे कई छात्रों ने मेरिट प्रक्रिया को गलत बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मेरिट बनाने में कई अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स और एनसीसी, एनएसएस कोटे के भारांक नहीं दिए गए हैं। उन्होंने मेरिट रद्द करके नए सिरे से जारी करने की मांग की। डॉ. रज्जन ने इंकार कर दिया था तो उनसे काफी नोकझोंक हुई। उन्होंने विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी दी। यह भी कहा कि वह इस्तीफा दे देंगे। काफी हंगामा हुआ तो काउंसलिंग बंद करानी पड़ी। बाद में छात्रों ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर कुलसचिव डॉ. साहबलाल मौर्य का घेराव किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो छात्रों की काफी धक्कामुक्की हुई। सुरक्षा प्रभारी दुर्वेंद्र सिंह यादव से भी उनकी नोकझोंक हुई। कुलसचिव ने उनको भारांक जोड़ते हुए नए सिरे से मेरिट बनाने का आश्वासन दिया, तब जाकर हंगामा खत्म हुआ।

 
स्नातक के अंकों के आधार पर बनाई गई पीजी डिप्लोमा इन योग की मेरिट और काउंसलिंग निरस्त कर दी है। अब स्पोर्ट्स और एनसीसी, एनएसएस के भारांक जोड़ते हुए नए सिरे से मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रज्जन कुमार, प्रभारी योग डिप्लोमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें