फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह माह बीतने पर भी डिप्लोमा कोर्स के परिणाम अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) से संबद्ध महाविद्यालयों से एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अधर में अटका है। परीक्षा के छह माह से अधिक समय के बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने से वे तनाव और अनिश्चितता में जीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं मई माह के मध्य में ही संपन्न हो गई थीं। महाविद्यालयों ने जून तक सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी करा दीं। इसके अंक रुविवि को भेज दिए थे। इसके बावजूद विवि प्रशासन की ओर से अब तक परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। अकेले बरेली कॉलेज में ही ऐसे 250-300 विद्यार्थी हैं, जो रिजल्ट के इंतजार में आए-दिन कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, महाविद्यालयों का कहना है कि उनकी ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
दिवाली के बाद भी जारी नहीं हुआ परिणाम
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विवि परिसर जाकर जानकारी ली तो दिवाली तक परिणाम घोषित करने का आश्वासन देकर लौटाया गया था। लेकिन, दिवाली के आठ दिन बाद भी स्थिति जस-की-तस है।
विज्ञापन

टॉकिंग हेड्स-
पेशेवर कोर्स या नौकरी के लिए नहीं कर पा रहे आवेदन
- मई में परीक्षा खत्म होने के बाद से लगातार कॉलेज और यूनिवर्सिटी के चक्कर काट रहा हूं। छह माह बीतने के बाद भी रिजल्ट नहीं आया। इससे आगे की पढ़ाई और कॅरिअर के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। - रोचक

- यूनिवर्सिटी ने हमें दिवाली तक परिणाम आने का भरोसा दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस देरी के कारण हम कई अच्छी नौकरियों के लिए आवेदन करने से चूक रहे हैं। - संजीव कुमार

- कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उन्होंने समय पर अंक यूनिवर्सिटी को भेज दिए थे, लेकिन यूनिवर्सिटी की लापरवाही का खामियाजा हम भुगत रहे हैं। पूरा सत्र बर्बादी की कगार पर है।- आरती
- बिना मार्कशीट के हम न आगे एडमिशन ले पा रहे हैं, न ही कहीं जॉब के लिए अप्लाई कर पा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रिजल्ट जारी करना चाहिए। - गरिमा

पोर्टल पर समस्या आने के कारण विद्यार्थियों का परिणाम जारी नहीं हो सका है। उच्चस्तर पर बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। - प्रो. अमित सिंह , मीडिया प्रभारी, रुविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें