फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जर्जर सड़क राहगीरों के लिए बनी मुसीबत

विज्ञापन
ऊबड़ खाबड़ नगर का मुख्य मार्ग
विज्ञापन
सिरौली। नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते मुख्य अड्डे पर आंवला चौराहे से भोदू तालाब तक लगभग दोनों साइड की एक किमी लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह सड़क आंवला, बिसौली, तहसीलों को जोड़ने के अलावा आसपास के 100 से अधिक गांवों को भी जोड़ती है। इसी मार्ग पर बसुंधरा इंटर कालेज, एसबीआई शाखा, पशु अस्पताल, गैस एजेंसी एवं तीन रिसॉर्ट के अलावा सप्ताह में लगने वाली दो बाजार व सैकड़ों दुकानें हैं। इस मार्ग से हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। गहरे गड्ढों में फंसकर दोपहिया चालक आए दिन घायल हो जाते हैं।

बाइक समान विक्रेता व्यापारी देवेंद्र भरद्वाज, परचून व्यापारी यशवंत सिंह चौहान आदि ने बताया कि सड़क खराब होने से उनके जहां व्यापार पर फर्क पड़ा है। जगह-जगह पूरी तरह से उधड़ी पड़ी सड़क से जब वाहन गुजरते हैं, उड़ने वाली धूल के गुब्बार से दुकानों में बैठना दूभर हो जाता है। नगर पंचायत ईओ राजन नाथ तिवारी ने बताया कि इस एक किमी से लंबी सड़क निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ का टेंडर जल्द खुलने वाला है। उसके बाद तेजी से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें