फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की आवाज भी सुनो

Fri, 12 Dec 2014 09:44 PM IST
बीरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस या घर में बैठे- बैठे अचानक पेट खराब हुआ और उल्टी आ गई, पसीने छूटने लगे, सीने में जलन हुई तो सतर्क हो जाइए। यह भी हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। यह कहना है चंडीगढ़ पीजीआई में चिकित्सा मामलों के सलाहकार व वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सिंह का। बरेली के डॉ. अरविंद सिंह ने यह जानकारी अमर उजाला से साझा की। उनका कहना है कि इस तरह के लक्षण हमेशा से ही नजरअंदाज किए जाते हैं, लेकिन असल में यह धीरे- धीरे हमारे दिल को कमजोर कर रहे होते हैं। यह बात तमाम चिकित्सकाें ने स्वीकारी है और इस पर चिकित्सकीय लेख भी प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले आठ सालाें से विभिन्न अनुसंधान संस्थानाें में नियुक्त रहे डॉ. अरविंद का कहना है कि आम लोग दिल या सीने में दर्द को ही आर्ट अटैक के लक्षण मानते हैं। जबकि यह उस स्टेज पर होता है जब दिल 60 फीसदी खराब हो चुका होता है। उन्होंने बताया कि जकड़न, सिर दर्द, चक्कर, बेहोशी, डर लगना, घबराहट, सांस फूलना व बहुत ज्यादा थकान महसूस करना भी दिल के दौरे के संकेत हैं। डॉ. अरविंद का कहना है कि दिल का दौरा अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह कई बीमारियों का रूप है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर व टेंशन में रहने वाले लोग इसकी चपेट में जल्दी आते हैं। डॉ. सिंह का यह भी कहना है कि जिन लोगाें का दिल का दौरा पड़ चुका है उनके दूसरे दौरे में अलग लक्षण दिखाई पड़ेंगे।
विज्ञापन


 समझें दिल का अलर्ट करना
सीने, बांह, जबड़े, कंधे, गले में दर्द
इन अंगाें में जकड़न, भारीपन, दम घुटना व जलन का एहसास
यह आराम और काम किसी भी समय हो सकती है
पसीना आना
सांस फूलना
उल्टी आना
पेट दर्द या सीने में जलन
बहुत ज्यादा थकान
चक्कर या बेहोशी
घबराहट

 दिल को रखें स्वस्थ्य
धूम्रपान व तंबाकू सेवन न करें
दूसरे व्यक्तियों के धुएं से बचें
ब्लड प्रेशर का उपचार कराएं
रोज 30 मिनट व्यायाम करें
पौष्टिक भोजन करें, वसा, नमक व चीनी कम लें
वजन सामान्य रखें
शुगर में भी सावधानी बरतें
नियमित जांच कराएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें