फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉलेजों में डिजिटल केंद्र, ऑनलाइन ई-लर्निंग पार्क की होगी स्थापना

Tue, 14 Apr 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुविवि ने अपने संबद्ध महाविद्यालयों को डिजिटल नोडल केंद्र और ऑनलाइन ई-लर्निंग पार्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के क्रम में उठाया गया है। इसके लिए महाविद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन




इन केंद्रों की स्थापना से विद्यार्थियों को स्वयं, एनपीटीईएल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग), एनआईईएलआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) और वर्चुअल लैब्स जैसे प्लेटफाॅर्मों से ऑनलाइन पाठ्यक्रम पढ़ने और क्रेडिट हस्तांतरण की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक महाविद्यालय में एक नोडल अधिकारी (ऑनलाइन शिक्षा) नामित किया जाएगा। यह अधिकारी विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोर्स और क्रेडिट हस्तांतरण की जानकारी देगा, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाएगा। इसके अतिरिक्त, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस), डिजिटल लाइब्रेरी और वर्चुअल लैब जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। शिक्षक प्रशिक्षण और मिश्रित शिक्षण मॉडल (ऑनलाइन-ऑफलाइन) को भी लागू किया जाएगा।



महाविद्यालयों को निर्देश

विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों से शासनादेश का गहन अध्ययन करने के लिए कहा है। उन्हें तत्काल एक नोडल अधिकारी नामित कर उसका विवरण विश्वविद्यालय को भेजना होगा। विवरण में अधिकारी का नाम, संपर्क नंबर, ईमेल, पदनाम और कॉलेज का नाम शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें