डीआईजी मुनिराज जी का स्वागत करते एसएसपी अनुराग आर्य।
- फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
बरेली रेंज के नए डीआईजी मुनिराज जी ने शुक्रवार शाम बरेली आकर कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, वह रात में ही अपनी पुरानी रेंज मुरादाबाद के जिले अमरोहा रवाना हो गए। वहां शनिवार को मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम कराने के बाद सोमवार से वह बरेली कार्यालय में बैठेंगे। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर एडीजी रमित शर्मा व बरेली रेंज के निवर्तमान डीआईजी अजय कुमार साहनी भी अमरोहा पहुंच गए हैं।
बरेली में पहले एसएसपी के तौर पर तैनात रह चुके 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी मुनिराज जी अब तक मुरादाबाद रेंज के डीआईजी थे। अब वह बरेली में इसी पद पर भेजे गए हैं। शुक्रवार रात वह बरेली पहुंचे। यहां एसएसपी अनुराग आर्य समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डीआईजी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद छठ पूजा व गंगा स्नान की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी प्रतिभाग किया।