फेसबुक पर लड़की से दोस्ती के बाद व्हाट्स पर हुई थी वीडियो कॉलिंग, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। सुभाषनगर के युवक को बातों में फंसाकर लड़की ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करने लगी। उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो वह वीडियो वायरल कर दी गई।
सुभाषनगर निवासी युवक ने थाना सुभाषनगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 मई को एक लड़की ने फेसबुक पर उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया तो लड़की ने मेसेंजर पर चैटिंग कर उनका व्हाट्सएप नंबर ले लिया। फिर उन्हें व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉलिंग की। इस दौरान लड़की ने बातों में फंसाकर उनसे भी अश्लील हरकतें कराईं और उसे रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद लड़की उन्हें फोन करके ब्लैकमेल करने लगी और रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने को कहा। उन्होंने इनकार कर दिया तो लड़की ने वीडियो के स्क्रीनशॉट उनके दोस्त को भेज दिए। इसके बाद उन्होंने रविवार को आरोपी लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।