फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के आदर्श गांव में गंदे पानी से फैला डायरिया

Wed, 17 May 2017 01:28 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
सांसद के आदर्श गांव में गंदे पानी से फैला डायरिया - फोटो : सांसद के आदर्श गांव में गंदे पानी से फैला डायरिया
विज्ञापन
 भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के आदर्श गांव रोंधी मिलक मुस्किल में गंदा पानी पीने से डायरिया फैल गया है। बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं बीमार हैं। जल निगम ने यहां दो साल से बनी पानी की टंकी चालू नहीं कराई है। ग्रामीण रेता मिला पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। टाटा केमिकल्स की टीम के प्रतिनिधि गांव में डायरिया फैलने से बीमार बच्चों का हाल चाल लेने पहुुंचे।
विज्ञापन

ब्लाक क्यारा के गांव रोंधी मिलक मुस्तिक में नलों में लंबे समय से प्रदूषित पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। बच्चे और महिलाएं प्रदूषित पानी पीकर बीमार होने के बाद सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। मंगलवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीम तो गांव नहीं पहुंची लेकिन टाटा केमिकल्स के प्रतिनिधि मुकर्रब हुसैन और गेंदनलाल ने गांव पहुंचकर बीमारी फैलने की वजहों को देखा और डायरिया पीड़ित मरीज शोभा, गुड़िया, निर्मला समेत अन्य मरीजों के डिप लगवाकर उपचार के इंतजाम कराए। ग्रामीणों के अनुसार प्रदूषित पानी पीने से बच्चों की आंखों में इंफेक्शन हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग को सूचना भी काफी पहले दी गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने आदर्श सांसद योजना के तहत रोंधी मिलक गांव गोद लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम ने गांव में स्वच्छ पानी की सप्लाई देने के लिए ओवरहेड टैंक बनवाया है। दो साल से ये ओवरहेड टैंक बना खड़ा है लेकिन उससे पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। 
रोंधी मिलक में डायरिया फैलने की बात संज्ञान देर शाम आई है। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम को रवाना कर दिया गया है। प्रधान से भी लगातार जानकारी ले रहा हूं।   डा. विजय यादव, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें