बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को आयोजित कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रश्नपत्र को लेकर विद्यार्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। परीक्षा के लिए जिले में 8,966 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,895 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश विद्यार्थियों ने पेपर के स्तर को सामान्य बताया। उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान के कुछ संख्यात्मक प्रश्न और जीव विज्ञान के विस्तृत डायग्राम्स ने काफी समय लिया। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर पूरी तरह से एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित था।
कुछ प्रश्नों ने उलझाया पेपर कुल मिलाकर अच्छा था। रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के सेक्शन सीधे थे, लेकिन कुछ प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया। विशेष रूप से डायग्राम। - आलोक
मेरे लिए पेपर सामान्य स्तर का रहा। सीबीएसई ने इस बार केस-स्टडी आधारित प्रश्न काफी पूछे थे। हालांकि, पेपर थोड़ा लंबा था। - अंजली
तैयारी के हिसाब से पेपर संतुलित था। कुछ प्रश्न घुमावदार जरूर थे, जिन्हें समझने में समय लगा। डायग्राम्स पर मैंने ज्यादा ध्यान दिया था।- यमन