फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्युत संकट को लेकर उपकेंद्र पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। क्षेत्र के गांव खरदाह के गजनेरा में एक सप्ताह बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। इससे गुस्साए लोगों ने बिजली उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम खरदाह के गजनेरा में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इससे लोग परेशान हैं। अधिकारियों को शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। ग्रामीणों का कहना है कि 25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफर लगाया जाए। शिकायतों के बाद जब बिजली निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में रामेश्वर दयाल, रामपाल, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, श्रीपाल, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे। इस मामले में एसडीओ को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। संवाद
विज्ञापन


दो सप्ताह से नहीं आ रही बिजली, प्रदर्शन

आंवला। बिजली आपूर्ति न मिलने से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली निगम के दफ्तर के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
पडुआ व देवपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से भमोरा रोड स्थित 132 केवी बिजली उपकेंद्र पहुंचे और वहां पर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि उनके गावों में पिछले दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। आपूर्ति बहाल न होने पर फसलें सूखी जा रही हैं। धान की फसल की रोपाई नहीं हो पा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक संविदाकर्मी अपने गांव टांडा की आपूर्ति तो सुचारु कर देता है और अन्य गांवों की आपूर्ति बाधित कर देता है। बिजली निगम के अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में सोमपाल, शीतल, पवन कुमार, इतवारी, ओमप्रकाश, विशनपाल रामोतार , राजू, नंदू, शिवसिंह, जयपाल व वीरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें