फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मोबाइल चार्ज करने के दौरान हुई दोस्ती, निकाह के लिए करा रहे थे धर्म परिवर्तन, आरोपियों से पूछताछ जारी

Mon, 21 Dec 2020 05:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के शाहजहांपुर जिले में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले चौक कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी, अब मीरानपुर कटरा थाने में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मीरानपुर कटरा इलाके के बसलियां गांव के पास ईंट-भट्ठा है। जहां दोनों युवक मजदूरी करते थे। एक युवक भट्ठा के पास स्थित एक घर में मोबाइल चार्ज करने जाता था। 

उसी दौरान उस घर में रहने वाली एक युवती ने युवक से दोस्ती कर ली थी। उसने धीरे-धीरे युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जबकि युवती दूसरे समुदाय की है। 13 दिसंबर को युवती के परिजन रिश्तेदारी में गए थे। 
विज्ञापन


परिजन की गैर मौजूदगी में युवक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों को इसकी जानकारी घर लौटने पर हुई। युवती के भाई ने मीरानपुर कटरा थाने जाकर मुख्य आरोपी समेत दो युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी। उधर, मुख्य आरोपी युवती से निकाह करने की तैयारी में था। आरोप है कि वह युवती का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा था। 

उधर, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुख्य आरोपी व उसके साथी योजना में सफल होते इससे पहले कटरा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके चाचा के बयानों के आधार पर मुकदमे में धर्मांतरण की धारा बढ़ा दी गई है। लड़की के 164 के बयानों के बाद सही स्थिति का पता लगेगा।- हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक थाना मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें