धनतेरस : 29 अक्तूबर
- पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 6:31 से रात 8:13 बजे तक।
- ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:48 से 5:40 बजे तक।
- प्रदोष काल : शाम 5:38 से रात 8:13 बजे तक।
- खरीदारी का मुहूर्त : सुबह 10:59 से शाम 04:55 बजे तक।
(ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर के मुताबिक
)
बाजार पर होगी धनवर्षा
धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक छा गई है। सराफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट और बर्तन बाजार की चमक और खनक दोनों बढ़ गई है। सभी सेक्टरों में ग्राहकों की आवाजाही को देखते हुए अबकी बार कारोबारियों ने बीते वर्ष से दो सौ करोड़ रुपये ज्यादा (करीब आठ सौ करोड़ रुपये) का कारोबार होने का अनुमान जताया है।