फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इश्क मोहब्बत आला हजरत... दरगाह पर की गुलपोशी

Sat, 08 Aug 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीहाफिजगंज। इश्क मोहब्बत आला हजरत की सदाओं के साथ अकीदतमंद चादर का जुलूस लेकर पैदल रवाना हुए। उन्होंने शुक्रवार को दरगाह आला हजरत पर चादर व गुलपोशी कर अमन चैन की दुआ की।
विज्ञापन

मुजद्दिद-ए-अजम इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी (आला हजरत) का 108वां उर्स-ए-रजवी आयोजित हुआ। आसपास के गांवों से चादर का जुलूस दरगाह-ए-आला हजरत, बरेली के लिए रवाना हुआ। यह जुलूस अदब और अमन-ओ-सलामती की दुआओं के साथ आगे बढ़ा। हाफिजगंज बाइपास पर जमीन रजा के निवास पर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया गया। उन पर पुष्प वर्षा की गई। जलपान भी कराया गया। कारी याकूब रजवी और मौलाना खुर्शीद मिस्बाही ने लोगों से आला हजरत के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कलीम आजाद प्रधान पति, ख्वाज अहमद कादरी, दानिश रजा, जावेद रजा, सलीम, अजीम, हसीन इदरीसी, जावेद खान, अखलाक हुसैन समेत कई लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें