फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर आएं: हाफ पैंट, कटी-फटी जींस पहने श्रद्धालुओं की नो एंट्री; गेट पर नोटिस चस्पा

Mon, 19 Jun 2023 12:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिरुआबाड़ी मंदिर गेट पर एक नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें लिखा है कि सभी महिलाएं और पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आए। छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर मंदिर में प्रवेश न करें। 
विज्ञापन
बिरुआबाड़ी मंदिर के गेट पर लगा नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिरुआबाड़ी मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं तो मर्यादित कपड़े ही पहनकर आएं, अन्यथा मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसा नोटिस मंदिर कमेटी ने गेट पर चस्पा किया है। कमेटी ने हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट और कटी-फटी जींस आदि छोटे वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे लोग मंदिर के बाहर ही दर्शन कर सकेंगे। वहीं मंदिर के गेट पर लगे नोटिस की शहरभर में चर्चा है। 

विज्ञापन


शहर के सबसे पुराने मंदिर बिरुआबाड़ी मंदिर कमेटी ने मंदिर के मुख्य गेट पर एक नोटिस चस्पा किया है। इसमें स्पष्ट शब्दों में भक्तों से अनुरोध किया है कि सभी महिला और पुरुष मंदिर में तभी प्रवेश करें, जब वह मर्यादित वस्त्र पहनकर आएं।

ये भी पढ़ें- Shani Vakri 2023 : कुंभ राशि में प्रवेश कर शनि की उल्टी चाल शुरू; जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि मंदिर में उन लोगों के लिए प्रवेश वर्जित है, जो लोग छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर मंदिर में प्रवेश करते थे। उन्होंने कहा कि मंदिर एक पवित्र जगह है। वहां पर सभी को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और संस्कारी बनाना चाहिए। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह मंदिर के बाहर से ही दर्शन करें और मंदिर में प्रवेश न करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें