फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुयोगों के संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्वार्थ सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र में बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया गया। तड़के 4:07 बजे से शुभ मुहूर्त में रामगंगा के चौबारी तट पर स्नान-दान का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक जारी रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य दिया और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व दान-पुण्य किया। शहर में जगह-जगह भंडारा व शरबत वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन

चौबारी मेले में लोगों ने लकड़ी और शृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूले का आनंद लिया। खाने-पीने की दुकानों पर भीड़ रही। कुछ ग्रामीण अपने घरों से भोजन लेकर आए थे। स्नान के बाद वहीं भोजन किया।

बांटा शीतल पेय
सनातन धर्म सभा की ओर से बजरिया मोतीलाल साहूकारा में शीतल पेय का वितरण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, वैशाली पटेल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



क्लब ने वितरित किया शरबत
इनरव्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की ओर लोकप्रिय अस्पताल पर शरबत वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. ममता, डॉ. मेधा, कमलेश वैश्य आदि मौजूद रहे।


साईं मंदिर में हुआ शरबत वितरण
श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं मंदिर में शरबत व खिचड़ी वितरण किया गया। इस दौरान महंत सुशील पाठक, गौरव अरोरा, त्रिलोक दयाल, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राहगीरों को पिलाया शरबत
विश्व जागृति मिशन मंडल की ओर से कोहाड़ापीर रोड पर राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। इस दौरान संजय गर्ग, पवन अरोड़ा, संदीप मेहरा, रेनू मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।
ओम राधा स्वामी एन्क्लेव के बाहर बांटा शरबत
गंगा दशहरा पर प्रेमनगर क्षेत्र में ओम राधा स्वामी एन्क्लेव के बाहर शरबत वितरण किया गया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, अजय कुमार जौहरी, विजय कुमार जौहरी, सुबोध अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अनुजकांत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें