फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब अलीगंज में पकड़ा गया फर्जी आधार केंद्र, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (बरेली)। जिले में फर्जी आधार केंद्र पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। अब थाना क्षेत्र के गांव गैनी में कई साल से फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाने वाले युवक को एसओजी, मिलिट्री इंटेलिजेंस व थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके यहां से काफी सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी राजितराम ने बताया कि संयुक्त टीम ने दबिश दी तो गैनी निवासी देवेश पाठक अपनी दुकान पर फर्जी दस्तावेज बनाते मिला। पुलिस ने उसके पास से चार लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक आई स्कैनर, एक फिंगर स्कैनर, दो फोटो स्कैनर, शर्मा पीसीओ के नाम की चार मोहरें, एक मोबाइल फोन, टैबलेट, छह सिम, एक पेन ड्राइव, दो डोंगल, दो लैपटॉप चार्जर, एक कीबोर्ड, 14 वोटर कार्ड, चार आधार कार्ड, एक बैंक पासबुक, 10 राशन कार्ड, एक जीपीएस, चार यूएसबी हब, 47 जन्म प्रमाणपत्र, 8 जाति प्रमाणपत्र, 3 मूल निवास प्रमाणपत्र बरामद हुए हैं।



पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ में देवेश पाठक ने पुलिस को बताया कि वह कई साल से लोगों के फर्जी कागजात तैयार करता है। संवाद
विज्ञापन




पहले सीबीगंज और भोजीपुरा में हो चुकी कार्रवाई

जिले में फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्र बनाने का धंधा बदस्तूर जारी है। पंद्रह दिन के अंदर सीबीगंज, भोजीपुरा के बाद अब अलीगंज में यह तीसरी कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि संबंधित चौकी व थाना स्तर से जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें