फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया को भेंट करेंगे सिल्क-जरी की पोशाक

Fri, 16 Mar 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Shop
विज्ञापन

कल से वासंतिक नवरात्र शुरू हो रहे हैं। पवित्र पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। इसलिए भक्तों ने नौ देवी मैया को सजाने संवारने की तैयारी पूरी कर ली है। लोग बाजार में मां के लिए परिधान और चुनरी पसंद कर खरीद रहे हैं। अधिकतर लोग मां को भेंट करने के लिए सिल्क और जरी के काम की पोशाकें पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

नवरात्र में अमूमन भक्त लोग मां को हर दिन नई पोशाक भेंट करते हैं। ताकि नवरात्र के हर दिन नए वस्त्र हों। इसके लिए वे रेडीमेड पोशाक भी खरीद रहे हैं और कारीगर से भी बनवा रहे हैं। इसमें सिल्क का कपड़ा और जरी का काम वाली पोशाकें लोगों को पसंद आ रही हैं।  
गली आर्य समाज स्थित थोक की दुकान राम गोपाल पटवा के राकेश पटवा ने बताया कि मां की पोशाकों में रोज नए-नए डिजायन आ रहे हैं। जरी वर्क का लहंगा मुख्य है। बताया उनके यहां यहां फुल ड्रेस 3000 तक की है और एक हजार रुपये तक की चुन्नी है। वह मथुरा और वृंदावन से वस्त्र तैयार कराते हैं। बताया, नेट पर वर्क वाली बूटा चुन्नी की भी मांग है। अमूमन इनकी कीमत 5 से 300 रुपये तक है। इसकी जबरदस्त सेल है। मालाओं में मोती, तुलसी, स्टोन  और चंदन की मांग है। इसमें भी स्टोन डिमांड में है, जो 20-250 रुपये तक है। बताया कारोबार में तेजी आ रही है। लोग ऐन वक्त तक खरीदते हैं। इसलिए अभी और बढ़ेगा। 
विज्ञापन

मॉडल टाउन के एक कारीगर ने बताया कि सिल्क और जरी की पोशाक की ज्यादा डिमांड है। चार फीट की प्रतिमा के लिए परिधान की कीमत दो हजार रुपये है। बाकी इससे ऊपर भी हैं फिर जैसा आप चाहें। ग्राहकों का कहना है कि मां के वस्त्र अच्छे लगने चाहिए। इसलिए वे मांग के मुताबिक बनाते हैं। 
 बड़ा बाजार स्थित अमित इंपोरियम के अमित अग्रवाल ने बताया कि लोगों में आस्था बढ़ी है। अमूमन लोग मां के लिए चुनरी खरीदते हैं। एक फीट की प्रतिमा के लिए चुनरी की कीमत 120 से 300 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें