फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार: हर-हर महादेव से गूंजे बरेली मंडल के शिवालय, भक्तों ने गंगाजल से किया अभिषेक

Mon, 17 Jul 2023 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सावन के दूसरे सोमवार को बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। तड़के ही से शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिरों में बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। 
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों में जबरदस्त जोश है। नाथनगरी बरेली बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। तड़के से ही नाथ मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे पूर्व रविवार शाम से ही जलाभिषेक के लिए भक्त पूरे जोश के साथ हरिद्वार, रामगंगा और कछला से गंगाजल लेकर नाथनगरी पहुंचने लगे थे। 

विज्ञापन


सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। शिवालय महादेव के जयघोष गूंज उठे। पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के शिवालयों में भी तड़के से ही भक्त पहुंचने लगे। भक्तों ने अपनी बारी आने पर जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के सोमवार को लेकर चारों जिलों में कांवड़ियों की सहूलियत के लिए रूट डायवर्जन किया गया। 

विज्ञापन

एसएसपी ने शहर में देखा शिवालयों का हाल

बरेली में दूसरे सोमवार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिहाज से एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने थाना कैंट क्षेत्र के धोपेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना फरीदपुर व थाना फतेहगंज पूर्वी के रूट डायवर्जन प्वाइंट का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें