फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दर्शन करने मनौना धाम आए अहमदाबाद के श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुजरात के अहमदाबाद निवासी रोशन पटेल की मनौना धाम में दर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव को साथ ले गया।
विज्ञापन

गुजरात निवासी राजीव पटेल ने बताया कि अहमदाबाद जिले के इशनपुर कस्बा निवासी 40 वर्षीय रोशन पटेल उनके बहनोई थे। रोशन पटेल अहमदाबाद की एक गारमेंट की दुकान पर काम करते थे। बहनोई व बहन रीना पटेल के साथ वह तीनों आंवला के मनौना धाम मंदिर में शुक्रवार को दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद शनिवार को तीनों लोग बरेली के एक होटल में ठहरे हुए थे।
शनिवार रात करीब दो बजे रोशन पटेल की हालत कुछ बिगड़ी लेकिन थोड़ी देर बाद वह सो गए। रविवार सुबह करीब चार बजे उन्हें खून की उल्टी हुई और सीने में तेज जलन होने लगी। इसके बाद पत्नी और बच्चों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल लेकर आ रही थी लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद डीप फ्रीजर एंबुलेंस के माध्यम से शव को अहमदाबाद ले जाया गया। रीना ने बताया कि उनका एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें