बाइक की टक्कर से कांवड़िया घायल
फतेहगंज पश्चिमी में हरिद्वार से जल लेकर पैदल लौट रहा कांवड़िया सोमवार दोपहर को बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टिटोली से 14 अगस्त को 25 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। हरिद्वार में दो दिन रुकने के बाद वे लोग कांवड़ लेकर पैदल लौट रहे थे। सोमवार को सभी लौट रहे थे।
दिल्ली हाईवे पर पट्टी के पास दोपहर में पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कांवड़िया वेद प्रकाश घायल हो गए। उनका गंगाजल गिर गया और कांवड़ खंडित हो गई। साथियों ने बाइक सवार को रोक लिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक, सूचना पर गई पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। गांव सत्तुईया निवासी बाइक सवार को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई।