फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर फोरलेन: डीएम ने एक महीने काम शुरू कराने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली-सीतापुर के बीच फोरलेन हाईवे का छह अरब का कांट्रेक्ट पिछले महीने होने के बाद डीएम ने जल्द काम शुरू कराने की कोशिश शुरू कर दी हैं। बुधवार को उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनपी सिंह को बुलाकर उन्हें एक महीने के अंदर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर के बीच 157 किमी लंबा हाईवे करीब चार साल से अधूरा पड़ा है। पहले इसका निर्माण करने का ठेका लेेने वाली कंपनी इरा इंफ्रास्ट्रक्चर के काम अधूरा छोड़कर चले जाने के बाद के यह हाईवे लगातार टूट रहा है। कई फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त होे जाने से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। पिछले महीने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने करीब छह अरब का ठेका किया है। अब इसका निर्माण जल्द से जल्द कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम नितीश कुमार ने बुधवार को एनएचएआई के पीडी एनपी सिंह को बुलाकर काम शुरू कराने में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा। पीडी ने बताया कि कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी को हॉटमिक्स प्लांट लगाने समेत दूसरी तैयारियां करने में कुछ वक्त लगेगा। डीएम ने निर्देश दिया कि हाईवे का काम एक महीने के अंदर शुरू करा दिया जाए। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर भी ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू कराने के लिए भी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें