फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के बेसिक फोन से करें कॉल, होगी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक लागू रहेगी विशेष योजना

बरेली। बीएसएनएल अपने लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए कैशबैक ऑफर लाया है। इसके तहत पांच मिनट या उससे अधिक समय बात करने पर बीएसएनएल छह पैसे देगा। इस प्लान के जरिए अधिकतम 50 रुपये ही मिलेंगे। यहां बता दें कि बीएसएनएल का यह बेसिक, ब्रॉडबैंड और एफएफटीएच कनेक्शनों पर 31 दिसंबर तक ऑफर लागू रहेगा।
विज्ञापन

रिलायंस जियो ने हाल में अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर छह पैसे प्रति मिनट आईयूसी चार्ज (इंटरकनेक्ट यूजर चार्ज) लगाने की घोषणा की थी, लेकिन एयरटेल और वोडाफोन ने इसका फायदा उठाने की गरज से अपने ग्राहकों से आईयूसी न लेने का एलान कर दिया। अब बीएसएनएल ने इससे भी एक कदम आगे बढ़कर कैशबैक प्लान की घोषणा कर दी है। बीएसएनएल लैंडलाइन से प्रत्येक पांच मिनट की वॉइस कॉल के लिए ग्राहक के खाते में छह पैसे क्रेडिट करेगा। कंपनी से यह कैशबैक देश भर में सभी वॉयरलाइन, ब्रॉडबैंड और एफएफटीएच ग्राहकों को मिलेगा। बीएसएनएल ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब आईयूसी का मामला चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे कंपनी की ग्राहक संख्या बढ़ सकती है।

जियो को फिर झटका

बीएसएनएल की इस घोषणा के बाद रिलायंस जियो को एक बार फिर झटका लगा है, क्योंकि कॉल ड्रॉप, साफ आवाज और नेटवर्क खराब रहने की शिकायतें लगातार बढ़ी हैं।

ऐेसे एक्टीवेट करें प्लान

इस प्लान को एक्टीवेट करने के लिए ग्राहक को अपने किसी भी मोबाइल नंबर से एक्ट स्पेस लैंडलाइन नंबर (एसटीडी सहित) स्पेस 6 पैसा लिखकर 9478053334 पर एसएमएस करना होगा।

अब बीएसएनएल ने भी इंटरकनेक्ट यूजर चार्ज योजना लागू की है। इससे अन्य मोबाइल कंपनियों से प्रतिस्पर्धा बढ़ना तय है। योजना 31 दिसंबर तक रहेगी। - चरन सिंह, महाप्रबंधक, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें