फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर-डेवलपर्स आएंगे साथ, ‘स्मार्ट’ बनेगा सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और नियोजित तरीके से इसके विकास को आगे बढ़ाने को लेकर गंभीरता दिखा रहा है। इस दिशा में शहर के बिल्डरों, डेवलपर्स, क्रेडाई के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा, ताकि शहर में निर्माण कार्यों में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के नियमों को शत प्रतिशत लागू किया जा सके। इस समन्वय के माध्यम से शहर को पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाने और स्मार्ट सिटी के मानदंडों पर खरा उतारने की कोशिश की जाएगी। इस पर मंथन के लिए बीडीए मंगलवार को बैठक का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, बीडीए को शहर मेें लगातार ग्रीन बेल्ट एरिया में अतिक्रमण और व्यावसायिक भवनों में पार्किंग एरिया के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रहीं हैं। भवन निर्माण में भी एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बीडीए सचिव अमरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में ऐसे सैकड़ों व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जिन्होंने अपने पार्किंग एरिया खासकर बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया है और अब पार्किंग के लिए ग्रीन बेल्ट के साथ सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है। इस संदर्भ में एनजीटी के भी नियम हैं, इनका पालन करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। मंगलवार को बुलाई गई बैठक में एनजीटी के नियमों के तहत भवन निर्माण और ग्रीन बेल्ट एरिया के अतिक्रमण पर होने वाली कार्रवाई के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी और पर्यावरण की दृष्टि से शहर को समृद्ध और स्मार्ट बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें