फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की घटना के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुई घटना के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कामकाज से विरत रहे।
विज्ञापन

शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई मारपीट की घटना के विरोध में आज वकीलों ने अदालतों में काम काज नहीं किया। सुबह से वकीलों के समूह अधिवक्ताओं को काम काज करने से रोकते रहे । बड़ी तादाद में वकीलाें ने अदालतों के बाहर नारेबाजी भी की। इसके बाद वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा । बार एसोसिएशन की ओर से दिए गए ज्ञापन में घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की आलोचना की । यह भी कहा गया कि भारत के सभी प्रदेशाें में अधिवक्ताओं की हत्या और दुर्व्यवहार के मामले लगातार बढ रहे हैं। बार एसोसिएशन ने घटना में घायल हुए वकीलों को आर्थिक मदद देने के अलावा अविलंब शस्त्र लाइसेंस देने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा व सचिव अमर भारती के अलावा बड़ी तादाद में वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें