फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के खिलाफ तहरीर, छह पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कूड़ा जलाने को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। श्यामगंज रोड पर कूड़ा जलाने को लेकर थाना बारादरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनजीटी एक्ट के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने लिए तहरीर दी गई है लेकिन धारा में उलझी पुलिस ने तहरीर मिलने से ही इनकार कर दिया है। वहीं, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले निजी कर्मचारी समेत छह लोगों को कूड़ा जलाते हुए पकड़ने पर चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद नगर निगम ने पूरे शहर में कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षकों को सौंपी है। रविवार रात श्यामगंज रोड पर कूड़ा जलाने के मामले में स्वास्थ्य निरीक्षक पूर्णिमा सक्सेना की ओर से थाना बारादरी में एनजीटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इसके अलावा बटलर प्लाजा में रामबाबू, ब्रह्मपुरा में राजेश, एसएसपी ऑफिस के सामने प्रवेश और राजू समेत छह लोगों को कूड़ा जलाते हुए पकड़ा गया। इन पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कूर्मांचलनगर के सामने जलाया कूड़ा, आज से और बढ़ेगी सख्ती
नगर निगम की सख्ती के बावजूद कूड़ा जलाने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। सोमवार को कूर्मांचलनगर में भी सड़क किनारे कूड़ा जलाया गया। कुछ अन्य स्थानों से भी कूड़ा जलाने की शिकायतें मिलीं। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य निरीक्षकों को मंगलवार को और ज्यादा सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें