बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को आईक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) की बैठक हुई, जिसमें कुछ उद्यमी भी शामिल रहे। उनसे चर्चा की गई कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करके कैसे उसे रोजगारपरक बनाया जा सकता है।
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि अब विश्वविद्यालय को वर्ष 2021 में नैक मूल्यांकन कराना है और इस बार हमें ए ग्रेड या ए प्लस पाने के प्रयास करने होंगे। मौजूदा समय में उन्होंने शिक्षा को रोजगारपरक बनाने पर जोर दिया। उद्यमियों से पूछा कि वे लोग विश्वविद्यालय की क्या मदद कर सकते हैं। इस पर उद्यमियों ने कहा कि छात्र अपना ज्ञान बेहतर करने के लिए उनके यहां आकर पूरा सिस्टम देख और समझ सकते हैं। इसके अलावा जो मदद विश्वविद्यालय चाहेगा, वे लोग करेंगे। इस दौरान प्रो. एके जैतली, प्रो. क्षमा पांडेय, विनय ऋषिवाल, घनश्याम खंडेलवाल, विनय खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।