बरेली। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत से जिले में सालभर में 1.11 अरब रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए। वहीं, 57.45 करोड़ रुपये शेष रह गए हैं।
जिला पंचायत क्षेत्र में पंचम वित्त आयोग से 30 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए गए तो 4.98 करोड़ रुपये शेष रह गए हैं। इस मद से विकास कार्यों में खर्च करने के मामले में जिले का प्रदेश में 20वां स्थान है। वहीं, 15वें वित्त आयोग की तरफ से 22.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए तो 26.44 करोड़ रुपये शेष रह गए। इसको खर्च करने के मामले में जनपद प्रदेश में 56 वें पायदान पर है।
क्षेत्र पंचायतों की ओर से 15वें वित्त से 24.89 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 18.39 करोड़ रुपये शेष हैं। पंचम वित्त के तहत 34.21 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 7.62 करोड़ रुपये शेष हैं।
वर्जन :
पंचम वित्त व 15 वें वित्त के तहत जो भी बजट मिला, उसका बड़ा हिस्सा विकास कार्यों पर खर्च हो चुका है। जो बजट शेष है, उसे सरेंडर कर दिया गया। -कमल किशोर, जिला पंचायतीराज अधिकारी